काबुल
अफगानिस्तान पर खूनी कब्जा करने वाले तालिबान ने यूक्रेन पर हमला (Taliban Russia Ukraine War) करने वाले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सलाह दी है। तालिबान ने कहा कि दोनों ही पक्ष संयम रखें और वे ऐसा रवैया नहीं अपनाएं जिससे हिंसा और भड़क जाए। अफगानिस्तान पर बंदूक के बल पर कब्जा करने वाले तालिबान ने इस संकट के समाधान के लिए रूस और यूक्रेन को बातचीत करने की सलाह दी।
तालिबा ने कहा कि वह इस पूरे मामले पर अपनी करीबी नजर बनाए हुए है। तालिबान ने आम नागरिकों की मौत की आशंका पर चिंता जाहिर की है। तालिबान ने पूरे संकट को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने आह्वान किया। तालिबान ने यह बयान ऐसे समय पर जारी किया है, जब खुद उसने अभी कुछ महीने पहले ही खूनी हमले के बाद सत्ता पर कब्जा कर लिया था। इसमें बड़ी संख्या में अफगान सैनिक मारे गए थे।