लखनऊ: यूपी चुनाव का परिणाम आने में अब से कुछ ही घंटे बाकी हैं। इसके पहले ईवीएम पर घमासान मच गया है। सपा व भाजपा नेता आमने-सामने आ गए हैं।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा प्रशासन पर सरकार के इशारे पर मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाने पर ईवीएम पर घमासान शुरू हो गया है। सपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को मतगणना पूरी हो जाने पर मतगणना केंद्रों पर डटे रहने की हिदायत दी है। उन्होंने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर तीखे आरोप लगाते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव जिलाधिकारियों को फोन कर आदेश दे रहे हैं कि मतगणना में जहां भाजपा प्रत्याशी हार रहे हों या अंतर पांच हजार से कम हो, वहां धीमी गति से गणना करवाई जाए। अखिलेश यादव ने दावा किया था कि उनके पास पुख्ता सबूत हैं अगर चुनाव आयोग ने इस पर सुबूत मांगा तो उसे उपलब्ध कराएंगे।