कानपुर : कानपूर से कोरोना का प्रभाव कम हो गया है। इससे अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है। शहर में फरवरी माह में रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन हुआ है। जोन एक और जोन दो को मिलाकर 371.40 करोड़ राजस्व जमा हुआ है। पिछले साल इस माह 333.25 करोड़ टैक्स आया था।पिछले साल की तुलना में 38.15 करोड़ जीएसटी अधिक आया है। पूरे प्रदेश में जोन एक को 12वां और जोन दो को 13वां स्थान मिला है। जोन एक में फरवरी 2022 में 229.88 करोड़ जीएसटी जमा हुआ। जो पिछले साल 197.01 करोड़ के सापेक्ष 32.87 करोड़ अधिक है।जोन एक में इस साल 16.68 करोड़ की वृद्धि देखने को मिली है। इसी तरह जोन दो में पिछले साल फरवरी में 136.24 करोड़ टैक्स आया था। इस साल 141.52 करोड़ टैक्स जमा हुआ है, जो 5.28 फीसदी अधिक है। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड दो एसआईबी बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कोरोना का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है।