लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला मार्च का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारी संख्या में महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा है।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कांग्रेस लखनऊ में महिला मार्च का आयोजन कर रही है।अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने कि ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ अभियान कांग्रेस के लिए आंदोलन है।यह सिर्फ चुनावी नारा नहीं है, बल्कि देश-प्रदेश में महिलाओं को सामाजिक-आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए शुरू किया गया आंदोलन है। इसका उद्देश्य भारतीय राजनीति में महिलाओं व उनकी आकांक्षाओं को मुख्यधारा में लाना है।