FEATURED NEWS
Posts List
ELECTION
-
यूपी चुनाव परिणाम से कुछ घंटे पहले ईवीएम पर घमासान
लखनऊ: यूपी चुनाव का परिणाम आने में अब से कुछ ही घंटे बाकी हैं। इसके पहले ईवीएम पर घमासान मच गया है। सपा व भाजपा नेता आमने-सामने आ गए हैं।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा प्रशासन पर सरकार के इशारे पर मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाने पर ईवीएम पर घमासान शुरू हो गया है। सपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को मतगणना पूरी हो जाने पर मतगणना केंद्रों पर डटे रहने की हिदायत दी है। उन्होंने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर तीखे आरोप लगाते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव जिलाधिकारियों को फोन कर आदेश दे रहे हैं कि मतगणना में जहां भाजपा प्रत्याशी हार रहे हों या अंतर पांच हजार से कम हो, वहां धीमी गति से गणना करवाई जाए। अखिलेश यादव ने दावा किया था कि उनके पास पुख्ता सबूत हैं अगर चुनाव आयोग ने इस पर सुबूत मांगा तो उसे उपलब्ध कराएंगे।
World
-
एयर इंडियाः भारत सरकार द्वारा युक्रेन से आने वाले भारतीयों से किराया न लेने के फैसले से हो रहा देश का बड़ा खर्चा।
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए एयर इंडिया की ओर से उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। इन उड़ानों के संचालन में लागत 1.10 करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है और यह राशि उड़ानों की अवधि के अनुसार और ऊपर जा सकती है।
एयर इंडिया इस सेवा का संचालन ड्रीमलाइनर के नाम से प्रसिद्ध बोइंग 787 विमान के साथ युद्ध ग्रस्त देश यूक्रेन के पड़ोसी देशों से कर रहा है। इनमें रोमानिया और हंगरी भी शामिल हैं। अब तक एयरलाइन सैकड़ों भारतीय नागरिकों को देश वापस ला चुकी है।इन उड़ानों पर खर्च भारत सरकार कर रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार एयर इंडिया के एक सूत्र ने बताया है कि ड्रीमलाइनर के साथ एक चार्टर्ड उड़ान का संचालन करने में सात से आठ लाख रुपये प्रति घंटे तक का खर्च हो रहा है।