रिपोर्ट फराह अंसारी
सहारनपुर: शनिवार की शुरुआत तेज़ धूप के साथ हुई। धीरे धीरे आसमान में परिवर्तन हुआ। मौसम में बदलाव आ गया और १२ बजे ज़ोर से बारिश शुरू हो गयी और गर्मी को राहत मिल गयी। बारिश से जगह जगह पानी भर गया है। बारिश के बाद एकाएक मौसम के रूख में आए बदलाव से किसानों में खुशहाली की लहर दौड़ पड़ी।कृषि विभाग के अधिकारी मौसम के इस रूख को धान की फसल के लिए अच्छा संकेत मान रहे हैं।
सहारनपुर में भीषण गर्मी झेलने के बाद अब मानसून का मौसम शुरू हो गया है। बारिश की बूंदों से मन में ताजगी आज जाती है। नगरवासियों ने जमकर इस मौसम का लुत्फ उठाया। बारिश के मौसम में भीगने का भी अलग ही मजा होता है। लेकिन बारिश अपने साथ कई तरह की बीमारियों को भी साथ लाती है। अगर सतर्क न रह जाए तो भीषण बीमारियां चपेट में ले सकती हैं।