Russia Ukraine news in Hindi: एक तरफ जब पश्चिमी देश और यहां तक संयुक्त राष्ट्र भी रूस के खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं तब चीन पुतिन के साथ खड़ा है। चीन ने रूस पर लगे कई प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की है।
चीन के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टम ने गुरुवार यूक्रेन पर रूसी हमले के कुछ ही देर बाद इसकी घोषणा कर दी। यह कदम उस समझौते के तहत उठाया गया है जो इस महीने की शुरुआत में पुतिन और जिनपिंग के बीच हुआ था। रूस दुनिया के सबसे बड़े गेहूं उत्पादक देशों में से एक है। लेकिन रूस चीन को बैक्टीरिया और कंटेमिनेशन के डर के चलते गेहूं निर्यात नहीं करता था।
8 फरवरी को रूस और चीन के बीच हुआ था समझौता
इस महीने की शुरुआत में 8 फरवरी को चीन और रूस के बीच एक समझौता हुआ था जिसके तहत चीन रूस से गेहूं और धान खरीदने और रूस कंटेमिनेशन को रोकने के लिए सभी जरूरी उपाय अपनाने पर सहमत हो गए थे। समझौते के अनुसार चीन गेहूं में किसी भी तरह की फंगस या कंटेमिनेशन मिलने पर खरीद को तत्काल रोक देगा। बुधवार को चीन के कृषि मंत्रालय ने बताया कि पिछले साल बुवाई की अवधि में बाढ़ के कारण चीन बड़ी कठिनाइयों का सामना कर र