सार
विटाली क्लिट्सको के साथ उनके भाई व्लादिमीर क्लिट्सको भी जंग के मैदान में रूसी सेना का सामना करेंगे। ये दोनों भाई बॉक्सिंग की दुनिया में कमाल कर चुके हैं।
विस्तार
यूक्रेन पर रूसी सेना हमले के बाद राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आम नागरिकों से भी हथियार उठाने की अपील की है। इसके बाद यूक्रेन के पूर्व हैवीवेट चैंपियन विटाली विटाली क्लिट्सको ने भी जंग के मैदान में उतरने का फैसला किया है। उनके भाई व्लादिमीर क्लिट्सको भी उनके साथ होंगे। ये दोनों ही दिग्गज बॉक्सर रह चुके हैं और अब जंग के मैदान में रूसी सेना के खिलाफ मोर्चा संभालने के लिए तैयार हैं।
रूस के हमले में यूक्रेन के 137 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 316 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने बाकी देशों से मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी देशों ने रूस के खिलाफ जंग में उन्हें अकेला छोड़ दिया है। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों का कहना है कि रूसी सेना अगले 96 घंटों में राजधानी कीव पर कब्जा कर लेगी। इसके बाद वहां रूस समर्थित सरकार बनाई जाएगी।