32 दिनों के बाद कोरोना मरीजों का इलाज कर घर लौटी इमरान मसूद की बेटी डॉ अफज़ा मसूद,हुआ ज़ोरदार स्वागत।
सहारनपुर।
(माजिद कुरैशी )
इस वक्त दुनिया भर में डॉक्टर और पुलिस के काम की सराहना हो रही है। भारत में भी डॉक्टर और पुलिस के सम्मान में लगातार पुष्प वर्षा और सोशल मीडिया पर भी धन्यवाद का ट्रेंड चल रहा है इस मुश्किल घड़ी में जिस तरह से डॉक्टरों ने और पुलिस ने मिलकर काम किया है वह दुनियाभर के लिए मिसाल है।
इसी कड़ी से जुड़ी एक खबर हमको आपको बताने जा रहे है। उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर से जहां 32 दिनों तक कोरोना के मरीजों का इलाज कर घर लौटी सहारनपुर की एक बेटी सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
32 दिन बाद घर लौटने पर लोगों ने इस बेटी का शुक्रिया अदा करने के लिए फूलों की बारिश करके और माला पहनाकर स्वागत किया।
देखें पूरा विडियो-
सहारनपुर की यह बेटी पास पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक बड़ा राजनीतिक परिवार माने जाने वाले मसूद परिवार की बेटी है। इस बेटी का नाम है अफजा मसूद। जोकि कांग्रेस के कद्दावर नेता इमरान मसूद के भाई नोमान मसूद की बड़ी बेटी है।
तश्वीरों से आप अंदाजा लगा सकते है कि कितने शानदार तरीके से डॉ अफजा मसूद का स्वागत किया गया है। इनके बारे में एक ख़ास औऱ बता दें कि इन्होंने अपनी पहली 70 हज़ार रुपयों की सैलरी कोरोना फंड में जमा करवाई है। बेटी के सकुशल घर पहुंचने पर परिवार में एक अलग ही खुशी का माहौल है।