बॉलीवुड: शाहिद कपूर और मीरा ने दिखाई बेटे ज़ेन कपूर की पहली झलक।
रिपोर्ट फराह अंसारी
नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर के घर 5 सितंबर को नया मेहमान आया। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने एक बेटे को जन्म दिया। शाहिद के फैंस ने उनकों ढेर सारी शुभकामनाएं दी। शाहिद कपूर ने घर आए नए मेहमान का नाम जेन कपूर रखा है। शाहिद और मीरा के घर आए नए मेहमान के साथ पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। शाहिद और मीरा की शादी 7 जुलाई 2015 में हुई थी।
उन्होंने ट्वीट कर अपने बेटे के बारे में दुनिया को इस खुशखबरी की जानकारी दी। शाहिद कपूर ने ट्वीट किया कि जेन कपूर के परिवार में आते ही हम खुद को पूरा महसूस कर रहे हैं। आप सभी को प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया। हम अपनी जिंदगी में नए मेहमान आने से काफी खुश हैं। आप सभी को शुक्रिया।
मीरा राजपूत ने जेन कपूर को मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में जन्म दिया। जब दुनिया को पता चला कि शाहिद ने अपने बेटे का नाम जेन कपूर रखा है तो हर किसी के मन में यह सवाल उठा कि आखिरकार, इसका मतलब क्या होता है। जेन शब्द का अरबी भाषा में मतलब खूबसूरत होता है।
One thought on “बॉलीवुड: शाहिद कपूर और मीरा ने दिखाई बेटे ज़ेन कपूर की पहली झलक।”
Comments are closed.