लखनऊ: उनके मुताबिक आठ फरवरी को उन्होंने कैब सर्च किया था। इसमें उन्हें नाम, पता, मोबाइल नंबर और आने-जाने वाली जगह का विवरण भरने को कहा गया। इसे भरने के कुछ देर बाद उन्हें एक कॉल आयी।
लखनऊ के गोमतीनगर में रहने वाले महानिदेशक नागरिक सुरक्षा विश्वजीत महापात्रा के खाते से जालसाजों ने पचास हजार की रकम उड़ा दी। उनकी शिकायत पर शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर गोमतीनगर पुलिस जालसाजों की तलाश में जुटी है। आठ फरवरी को ठगी हुई थी।
