सहारनपुर : थाना फतेहपुर क्षेत्र में डिलाइट एंबोरेसिया रेस्टोरेंट के निकट रात 8:45 के लगभग बलेनो कार द्वारा शामली निवासी मृतक आर पी सिंह अपनी पत्नी के साथ देहरादून के लिए जा रहे थे। रेस्टॉरेन्ट पर रूकने के बाद पत्नी वाशरूम गई। तब तक मृतक बाहर ही घूमता दिखा। 8: 53 के लगभग मृतक और उसकी पत्नी कभी गाड़ी में बैठ कर तो कभी गाड़ी से बाहर उतर कर बात कर रहे थे। उसके बाद 9: 20 के लगभग मृतक रेस्टोरेंट से 10 मीटर आगे गया और अचानक स्वयं को लाइसेंसी हथियार से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पत्नी से पूछताछ की तो पत्नी ने बताया कि वे अपने एक घर जो देहरादून मे भी है , वीकेंड पर जा रहे थे। रास्ते मे मृतक को बैचनी हुई तो वे रेस्टोरेंट पर रुक गए। 20 मिनट क्या बात हुई इस पर पत्नी ने बताया कि बस वो कह रहे थे गाड़ी नहीं चलाई जा रही , तो पत्नी ने कहा मैं देहरादून से अपने भाई को बुला लूँ। सीसीटीवी में दोनों बार बार गाड़ी में उठते बैठते दिखाई दे रहे हैं। मृतक काफी बैचैन लग रहा था। पत्नी ने ये भी बताया कि किसी मरीज को लेकर शायद कोई बात हो किन्तु स्पष्ट नहीं बताया। ऐसा प्रतीत होता कि कोई पति पत्नी या पारिवारिक मनमुटाव की स्थिति है। किंतु पत्नी और मौके पर आए मृतक का साला आदि द्वारा ऐसा कोई तथ्य नहीं बताया गया। बॉडी को घटनास्थल से भेज दिया गया है। अन्य प्रक्रिया भी की जा रहीं है।