आगरा: घटना तकरीबन रात 8:30 बजे की है। सुग्रीव चौहान ने बताया कि वह पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी में रहते हैं। उनका कार्यालय कॉलोनी के बाहर प्लाजा में है। प्लाजा में दो केबिन बने हैं। एक तरफ राष्ट्रीय खबर अखबार का कार्यालय चलता है तो दूसरी तरफ उनका कार्यालय है।आगरा के ताजगंज स्थित पार्श्वनाथ पंचवटी प्लाजा में एक समाचार पत्र के दफ्तर पर सोमवार रात को फायरिंग की गई। हमलावर ने तीन फायर किए। इसमें एक कर्मचारी आनंद गोली लगने से घायल हो गया। इसी कार्यालय में ही पिनाहट के पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता सुग्रीव चौहान का कार्यालय है। फायरिंग की आवाज सुनकर वह आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।