आज जाकिर हुसैन का 71वां जन्मदिन है। हुसैन तबले पर अपनी अंगुलियों और हाथ की थाप से जादू का संसार बना देते हैं, इसलिए उन्हें ‘उस्ताद’ जाकिर हुसैन कहा जाता है। जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था। ये हुनर उन्हें अपने पिता अल्ला रक्खा खान से विरासत में मिला है, जो खुद एक मशहूर तबला वादक थे। आज हम आपको वैश्विक स्तर पर अपनी कला का लोहा मनवाने वाले जाकिर हुसैन के बारे में बताने जा रहे हैं।